MP Breaking News

इंदौर में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11.50 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

इंदौर के खजराना थाने की पुलिस ने नशे ​के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 100 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
Indore Police Action

मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों की पुलिस लगातार नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान चला रही है। आए दिन मादक पदार्थों की तस्करी का खुलासा करते हुए पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है। इसी कड़ी में इंदौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की एमडी ड्रग्स को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि इंदौर की खजराना थाना पुलिस ने 100 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स बरामद की है। इसके साथ ही बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस ने माल के साथ एक आरोपी और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए माल की अनुमानित कीमत करीब 11 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। बताया गया है कि आरोपी देवास से एमडी ड्रग्स लाकर इंदौर में बेचते ​थे।

तलाशी के दौरान पुलिस को मिली एमडी ड्रग्स

पुलिस ने खजराना क्षेत्र स्थित एमआर-10 रोड पर घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ा। जब उनकी तलाशी ली गई तो पुलिस के होश उड़ गए। तलाशी के दौरान उनके पास से 100 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स बरामद की गई। जिसके बाद पुलिस ने माल को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान देवास निवासी 26 वर्षीय राहुल परमार के रूप में हुई है जबकि उसके साथ एक बाल अपचारी भी पकड़ा गया।

सस्ते दामों में ड्रग्स खरीदकर महंगे दामों में बेचता था आरोपी

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे की लत पूरी करने और जल्द पैसे कमाने के लालच में सस्ते दामों पर एमडी ड्रग्स खरीदकर महंगे दामों में बेचता था। पुलिस अब आरोपियों से ड्रग्स की खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क और अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) अमर सिंह राठौर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी देवास और इंदौर में विभिन्न धाराओं के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। साथ ही प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई थी आरोपी देवास और अन्य जगह से अवैध मादक पदार्थ लाते हैं। बता दें कि आरोपी का मोबाइल भी पुलिस ने जब्त किया है। जिसके आधार पर अन्य आरोपियों की जानकारी निकाली जाएगी।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews
इंदौर में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11.50 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार - MP Breaking News