MP Breaking News

UGC NET 2026 आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज करने का मौका, जानें डिटेल

एनटीए ने यूजीसी नेट प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके इसे डाउनललोड कर सकते हैं। यहाँ स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस बताया गया है। 
ugc net 2026

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 16 अगस्त को यूजीसी नेट (UGC NET 2026) प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in/ पर जाकर डाउनललोड कर सकते हैं। इसके लिए एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। 87 विषयों के लिए परीक्षा देश भर के विभिन्न शहरों में 22 से लेकर 30 जून तक आयोजित की गई थी।

उत्तर कुंजी के साथ-साथ ऑब्जेक्शन पोर्टल भी एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार 16 से लेकर 18 अगस्त के बीच आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए 200 प्रति प्रश्न शुल्क का भुगतान करना होगा। यदि आपत्ति स्वीकार की जाती है तो शुल्क वापस कर दिया जाएगा।

चुनौतियां केवल ऑनलाइन मोड में ही जमा की जा सकती हैं। बिना फीस इन्हें स्वीकार भी नहीं किया जाएगा। दर्ज की गई चुनौतियों की समीक्षा के बाद बदलाव के साथ फाइनल आंसर की जारी होगी। रिस्पॉन्स का मूल्यांकन दोबारा होगा। जिस पर आप पति दर्ज करने का मौका नहीं मिलेगा और परिणाम इसी पर आधारित होंगे।

सिर्फ 84 विषयों की आंसर-की जारी 

एनटीए ने रविवार को केवल 84 विषयों के लिए की उत्तर कुंजी जारी की है। बाकी तीन विषयों- इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के लिए प्रोविजनल आंसर-की जल्द ही उपलब्ध होगी। इस पर आपत्ति दर्ज करने का मौका भी दिया जाएगा। इन तीनों विषयों से संबंधित शिकायतों के लिए एक कमिटी का गठन किया गया है, जो प्रश्न पत्र से संबंधित गलतियों की समीक्षा करेगी। सिफारिश के आधार पर तीनों विषयों से संबंधित नोटिस अलग से जारी किया जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर कैंडिडेट एक्टिविटी के सेक्शन में जाकर यूजीसी नेट जून 2026 प्रोविजनल आंसर-की चैलेंज के लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद नया पेज खुलेगा।  यहाँ एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करें।
  4. उत्तर कुंजी को अच्छे से चेक करें। प्रश्न पत्र और रिस्पांस शीट के साथ मिलाकर अपेक्षित अंकों की गणना करें।
  5. भविष्य के संदर्भ में इसे डाउनलोड या प्रिंट करके अपने पास रख लें।
  6.  जरूरत पड़ने पर चैलेंज आंसर-की के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  7. आपत्ति दर्ज करें और  शुल्क का भुगतान करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
UGC NET 2026 आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज करने का मौका, जानें डिटेल