स्वयं पोर्टल भारत सरकार द्वारा संचालित एक ऑनलाइन फ्री एजुकेशन प्लेटफार्म है। इस पर देशभर के प्रसिद्ध संस्थान अलग-अलग विषयों से संबंधित पाठ्यक्रम ऑफर करते हैं। जिसमें नेशनल कोऑर्डिनेटर के तौर पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट बेंगलुरु की शामिल है। वर्तमान में आईआईएम बेंगलुरू लॉ से संबंधित कई कोर्स (IIMB Free Courses) ऑफर कर रहा है। आवेदन की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2026 है।
सूची में एक कोर्स सेल्फ पेस्ड कॉर्ड भी शामिल है, जिसे कभी भी स्टूडेंट या प्रोफेशनल ज्वाइन कर सकते हैं। वहीं दो ऐसे पाठ्यक्रम है, जिनके जिनकी अवधि 8 सप्ताह है और निर्धारित समय सीमा के भीतर एनरोलमेंट अनिवार्य है। कोर्सेज को ज्वाइन करने के लिए किसी प्रकार की फीस नहीं लगती। पढ़ाई फ्री और ऑनलाइन माध्यम में होती है। केवल स्वयं पोर्टल http://swayam.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
कोर्स के बारे में जानें
- “कॉर्पोरेट एंड बिजनेस लॉ ऑफ़ फाउंडेशनल कोर्स ऑफ इमर्जिंग एंटरप्राइजेज एंड फ्यूचर प्रोफेशनल्स” नाम के इस सेल्फ पेस्ड कोर्स में बिजनेस ऑपरेट करने के लिए अलग-अलग लीगल फ्रेमवर्क के बारे में समझाया गया है। पाठ्यक्रम की अवधि 10 सप्ताह है। यह इंग्लिश मध्यम में उपलब्ध है। अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट लेवल के छात्र से ज्वाइन कर सकते हैं।
- “कंपनी लॉ एंड एडमिनिस्ट्रेशन” इस पाठ्यक्रम में कॉर्पोरेट गवर्नेंस के बारे में समझाया गया है। ताकि छात्र मैनेजमेंट कंसलटेंसी से जुड़े भूमिकाओं को बेहतर तरीके से समझ सकें। यूजी या पीजी लेवल के स्टूडेंट ज्वाइन कर सकते हैं। 2 क्रेडिट पॉइंट का यह पाठ्यक्रम 31 अक्टूबर को खत्म होने वाला है।
- “कॉरपोरेट लॉ फॉर बिजनेस मैनेजमेंट” नाम का पाठ्यक्रम भी आईआईएम बेंगलुरु ऑफर कर रहा है। इसे कॉमर्स, मैनेजमेंट और लॉ क्षेत्र से संबंधित अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों के साथ-साथ वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए डिजाइन किया गया है। पाठ्यक्रम 31 अक्टूबर को खत्म होने वाला है। वहीं इस पर तीन क्रेडिट प्वाइंट्स मिलते हैं। एनरोलमेंट की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2026 है।

सर्टिफिकेट के लिए होगी परीक्षा
कोर्स पूरा करने के बाद सर्टिफिकेट प्राप्त करने का मौका भी दिया जाएगा। जिसके लिए परीक्षा 12 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए एग्जामिनेशन शुल्क का भुगतान भी करना पड़ सकता है। हालांकि पढ़ाई और आवेदन पूरी तरीके से फ्री होगा। जबकि सेल्फ पेस्ड कोर्स के लिए कोई भी सर्टिफिकेट एग्जाम का आयोजन नहीं किया जाएगा। यह एक नॉन क्रेडिट कोर्स है, इसलिए सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा।
ऐसे करें ज्वाइन
- सबसे पहले स्वयं पोर्टल पर जाएं।
- नए यूजर पहले रजिस्ट्रेशन करें। इसके लिए टॉप में दिए गए “Register/sign in” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- जरूरी जानकारी दर्ज करके प्रोफाइल क्रीऐट करें।
- अब लॉग इन करें। कोर्स कैटेलॉग में जाकर पाठ्यक्रमों को सर्च और सेलेक्ट करें।
- इसके बारे में अच्छे से पढ़ें और “Join the Course” बटन पर क्लिक करें।






