MP Breaking News

MP High Court Recruitment 2026: हाईकोर्ट में सहायक ग्रेड-3 के 1174 पदों पर भर्ती, 17 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

एमपी हाई कोर्ट सहायक ग्रेड-3 पदों के लोए ग्रेजुएशन के साथ कंप्यूटर की योग्यता जरूरी। परीक्षा दो चरणों में होगी। 19,500 से 62,000 रुपये तक वेतनमान होगा। 
MP High Court Recruitment 2026

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका है। जबलपुर हाईकोर्ट ने सहायक ग्रेड-III के 1,174 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 17 अगस्त 2026 दोपहर 12 बजे से शुरू होंगे। उम्मीदवार 15 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन में किसी तरह की गलती होने पर उम्मीदवारों को सुधार का मौका भी मिलेगा। करेक्शन विंडो 19 सितंबर दोपहर 12 बजे से 21 सितंबर शाम 5 बजे तक खुली रहेगी।

ग्रेजुएशन के साथ कंप्यूटर की योग्यता जरूरी

सहायक ग्रेड-III के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना जरूरी है। इसके साथ कंप्यूटर से जुड़ी निर्धारित योग्यता भी होनी चाहिए।

इसमें CPCT स्कोर कार्ड, कंप्यूटर एप्लीकेशन में एक वर्षीय डिप्लोमा या विज्ञापन में मान्य दूसरी कंप्यूटर/आईटी योग्यता शामिल है। उम्मीदवार को आवेदन की अंतिम तारीख तक जरूरी शैक्षणिक और कंप्यूटर योग्यता पूरी करनी होगी।

उम्र कम से कम 18 साल

आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी। न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है। अधिकतम आयु अलग-अलग वर्गों के लिए अलग है।

मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों के पुरुष अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष है। मध्य प्रदेश के पुरुष आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों, महिला उम्मीदवारों और SC-ST-OBC वर्ग के लिए नियमानुसार अधिकतम आयु 45 वर्ष तक है। मध्य प्रदेश शासन, निगम, मंडल और स्वायत्त संस्थाओं के कर्मचारियों के लिए भी अधिकतम आयु 45 वर्ष रखी गई है।

दो चरणों में होगी परीक्षा

भर्ती की चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले 100 अंकों की ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा होगी। इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दूसरे चरण में हिन्दी टाइपिंग कौशल परीक्षा देनी होगी। यह परीक्षा 50 अंकों की होगी।

सात शहरों में बनाए जा सकते हैं परीक्षा केंद्र

ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा के लिए जबलपुर, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, सागर, सतना और उज्जैन में परीक्षा केंद्र बनाए जा सकते हैं। जरूरत के अनुसार परीक्षा एक से ज्यादा शिफ्ट में भी आयोजित की जा सकती है। परीक्षा की तारीख बाद में घोषित होगी।

आवेदन शुल्क भी जान लें

  • अनारक्षित और मध्य प्रदेश के बाहर के उम्मीदवारों के लिए ₹200 परीक्षा शुल्क के साथ ₹743.40 पोर्टल शुल्क, यानी कुल ₹943.40 देना होगा।
  • मध्य प्रदेश के पात्र आरक्षित वर्ग और दिव्यांग उम्मीदवारों से परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा, लेकिन ₹743.40 पोर्टल शुल्क देना होगा।
  • प्रारंभिक परीक्षा में सफल होकर हिन्दी टाइपिंग कौशल परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को इसके लिए निर्धारित ₹743.40 पोर्टल शुल्क अलग से जमा करना होगा।

 19,500 रुपये से 62,000 रुपये तक वेतनमान

सहायक ग्रेड-III का पुराना वेतनमान ₹5,200-20,200 + ग्रेड पे ₹1,900 है। सातवें वेतनमान के तहत यह पद पे-मैट्रिक्स लेवल-4, ₹19,500 से ₹62,000 के दायरे में आता है। उम्मीदवार भर्ती से जुड़ा पूरा विज्ञापन, आवेदन और परीक्षा की आगे की जानकारी मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। प्रवेश पत्र भी परीक्षा की तारीख से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
MP High Court Recruitment 2026: हाईकोर्ट में सहायक ग्रेड-3 के 1174 पदों पर भर्ती, 17 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन