संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (UPSC CSE 2026) के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://www.upsc.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 21 से लेकर 30 अगस्त तक दो शिफ्टों में होगा। प्रारंभिक परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को इसमें शामिल होने की अनुमति होगी। टाइम टेबल जारी हो चुका है।
परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र बेहद ही महत्वपूर्ण होता है। इसमें उम्मीदवार का नाम, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, परीक्षा का समय, रिपोर्टिंग टाइम, जरूरी गाइडलाइंस इत्यादि जानकारी उपलब्ध होती है। एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री से पहले एडमिट कार्ड का सत्यापन भी किया जाएगा, केवल फिजिकल कॉपी मान्य होगा।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- “What’s New” सेक्शन में जाकर यूपीएससी सीएसई मेंस एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा। मोबाइल नंबर और ओटीपी/URN और पासवर्ड/ईमेल और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें।
- अब कैंडीडेट डैशबोर्ड खुलेगा। टॉप मेन्यू में “Examinations” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- डाउनलोड एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख सकते हैं।
यूपीएससी सीएसई मेंस टाइम टेबल
यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। 21 अगस्त को पहली शिफ्ट में पेपर-1 यानी निबंध लेखन का आयोजन होगा। दूसरी शिफ्ट में कोई परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।
22 अगस्त को पहली शिफ्ट में पेपर-2 (GS-1) और दूसरी शिफ्ट में पेपर 3 (GS-2) का आयोजन किया जाएगा। 23 अगस्त को पहली शिफ्ट में पेपर-4 और दूसरी शिफ्ट में पेपर 5 का आयोजन होगा। 29 अगस्त को पहली शिफ्ट में पेपर-A इंडियन लैंग्वेज और दूसरी शिफ्ट में पेपर-बी इंग्लिश का पेपर आयोजित किया जाएगा। 30 अगस्त को पहली शिफ्ट में पेपर 6 और दूसरी शिफ्ट में पेपर-7 का आयोजन होगा।
परीक्षा पैटर्न जानें
यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा कुल1750 अंक की होगी। इसमें चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू और पर्सनैलिटी टेस्ट में शामिल होने की अनुमति होगी। कुल 9 पेपर शामिल होंगे। पेपर A और B लैंग्वेज से संबंधित होगा, प्रत्येक 300 अंक का होगा। ऑप्शनल सब्जेक्ट से संबंधित दो पेपर्स (पेपर-6 और पेपर-7) और जनरल स्टडीज से संबंधित 4 पेपर शामिल होंगे, प्रत्येक 250 अंक का होगा। वहीं निबंध लेखन यानि पेपर-1 भी 250 अंक का होगा। एग्जाम ऑफलाइन मोड में आयोजित होगा।
Instructions for Admit Card Download TT-CSM-2026-Engl-100726





