MP Breaking News

स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण, महानिदेशक बंशी धर तिवारी ने दी शुभकामनाएं

 सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग के महानिदेशक बंशी धर तिवारी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया है। अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ निभाने की अपील भी की। 
Uttarakhand news

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग के महानिदेशक बंशी धर तिवारी ने विभागीय परिसर में ध्वजारोहण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया।

महानिदेशक तिवारी ने कहा कि, “स्वतंत्रता दिवस हमें उन स्वतंत्रता सेनानियों का स्मरण कराता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ निभाने की अपील की।

इस दौरान अपर निदेशक आशीष त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान, उपनिदेशक मनोज श्रीवास्तव, रवि बिजारनिया, अर्चना सहित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण, महानिदेशक बंशी धर तिवारी ने दी शुभकामनाएं