MP Breaking News

स्वतंत्रता दिवस से पहले शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के घर पहुंचे CM धामी, परिजनों को किया सम्मानित

अमित कुमार अणथ्वाल, केरन सेक्टर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए थे। मरणोपरांत सेना मेडल से सम्मानित किए गए हैं।
Pushkar Singh Dhami

देहरादून: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के देहरादून के भाऊवाला स्थित निवास पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद के पिता नागेंद्र प्रसाद अणथ्वाल सहित परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने शहीद अमित कुमार अणथ्वाल को श्रद्धांजलि भी दी।

इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं है, बल्कि देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को याद करने का भी दिन है। शहीद परिवारों का सम्मान पूरे समाज और राष्ट्र का सम्मान है और राज्य सरकार हमेशा उनके साथ खड़ी है।

केरन सेक्टर में आतंकियों से मुकाबले में हुए थे शहीद

अमित कुमार अणथ्वाल मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल जिले के कल्जीखाल विकासखंड के ग्राम क्वाला के रहने वाले थे। वे 9 दिसंबर 2011 को गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हुए थे और बाद में 4 पैरा स्पेशल फोर्स में सेवाएं दे रहे थे।

अप्रैल 2020 में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में उन्होंने अपने साथियों के साथ पांच आतंकियों को मार गिराया था। इस ऑपरेशन में अमित कुमार अणथ्वाल समेत पांच जवान शहीद हो गए थे। उनकी वीरता के लिए अमित कुमार अणथ्वाल को मरणोपरांत सेना मेडल से सम्मानित किया गया।

CM धामी बोले- हमेशा गर्व से लिया जाएगा नाम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की धरती ने देश को अनेक वीर दिए हैं। शहीद अमित कुमार अणथ्वाल का नाम भी उन वीरों में हमेशा सम्मान और गर्व के साथ लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीदों की वीरता और बलिदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के साथ उनके परिवारों के सम्मान और कल्याण के लिए लगातार काम करती रहेगी।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews
स्वतंत्रता दिवस से पहले शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के घर पहुंचे CM धामी, परिजनों को किया सम्मानित - MP Breaking News