MP Breaking News

जबलपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 किलो से अधिक गांजा किया जब्त, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर में क्राइम ब्रांच और गढ़ा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 18 किलो 682 ग्राम गांजा जब्त किया है। साथ ही महिला समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
Jabalpur News

मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस लगातार नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान चला रही है। आए दिन मादक पदार्थों की तस्करी का खुलासा करते हुए पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जबलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 किलो 682 ग्राम गांजा जब्त किया और एक महिला समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि क्राइम ब्रांच और गढ़ा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गांजा तस्करी कर रहे गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बड्डा दादा मैदान के पास घेराबंदी कर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने तस्करों के पास मौजूद ट्रॉली बैग और अटैची की तलाशी ली जिसमें गांजे के 10 पैकेट बरामद हुए। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई जा रही है।

तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि गांजे की यह खेप ओडिशा से लाई गई थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी दीपू उर्फ देव रजक के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

गुरुवार को भी पुलिस ने की थी कार्रवाई

बता दें कि पुलिस ने यह लगातार दूसरे दिन कार्रवाई करते हुए गांजा जब्त किया है। इससे पहले गुरुवार को भी जबलपुर में क्राइम ब्रांच और बरगी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर 11 किलो 184 ग्राम गांजा जब्त किया था। साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार किया। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 5.59 लाख रुपये बताई गई है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews
जबलपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 किलो से अधिक गांजा किया जब्त, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार - MP Breaking News