इंदौर में नशे के कारोबार के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए MD ड्रग्स की तस्करी का पर्दाफाश किया है। सुपर कॉरिडोर पर घेराबंदी कर पुलिस ने एक आरोपी को 103.55 ग्राम MD ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त ड्रग्स की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी के कब्जे से बिना नंबर की काली होंडा हॉर्नेट बाइक भी बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है।
इंदौर पुलिस ने नशे के एक ऐसे सौदागर को गिरफ्तार किया है जिसे जल्दी अमीर बनाने और लग्जरी लाइफ स्टाइल के साथ रहने की आदत थी, अपन शौक पुरे करने के लिए नशा तस्करी का गैर क़ानूनी रास्ता अपनाया जिससे जल्दी पैसा आ सके लेकिन आज पुलिस के हत्थे आ गया और सलाखों के पीछे पहुंच गया
डीसीपी क्राइम ब्रांच इंदौर राजेश त्रिपाठी ने बताया कि क्रीम ब्रांच को सूचना मिली थी एक तस्कर MD ड्रग्स लेकर इंदौर पहुंच रहा है। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम ने सुपर कॉरिडोर पर चैकिंग शुरू की और तस्कर पर नजरें जमानी शुरू कर दी उन्हें एक महंगी बाइक पर आता युवक दिखाई दिया तो उसे रोककर पूछताछ की।
होंडा हॉर्नेट पर लेकर बेचने आया था 10 लाख की MD ड्रग्स
युवक के पास काले रंग की होंडा हॉर्नेट बाइक थी जिकसी कीमत हीओ करीब डेढ़ लाख रुपये थी, पुलिस ने जब उससे बातचीत की और तलाशी की बात कही तो उसने अपना रौब दिखने की कोशिश की लेकिन चेहरे पढने में माहिर इंदौर क्राइम ब्रांच ने तत्काल उस एपध लिय और जब उसकी तलाशी लो गई तो वो तस्कर निकला, उसके पास से 103 ग्राम से ज्यादा MD ड्रग्स मिली जिसकी कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई गई है।
लग्जरी लाइफ और हाई-प्रोफाइल पार्टियों का शौक पूरा करने बन गए तस्कर
पुलिस ने पकड़े गए तस्कर अयाज हुसैन से जब पूछताछ की तो उसने इस मामले में अपने एक साथी शाहनवाज का नाम बताया पुलिस ने उसे भी ट्रेस कर पकड़ लिया, शाहनवाज चूड़ियां बेचने का काम करता है, साथ में नशे का भी सौदागर है। पुलिस पूछताछ में सामने आया दोनों को लग्जरी लाइफ और हाई-प्रोफाइल पार्टियों का शौक था और जल्द पैसा कमाने के लिए नशे के कारोबार में उतर गए।
ऐसे देते थे पुलिस को चकमा, पुलिस पता कर रही पूरा नेटवर्क
पुलिस ने बताया पुलिस से बचने के लिए आरोपी लगातार ठिकाने बदलते थे और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों का इस्तेमाल करते थे। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि MD ड्रग्स की खेप कहां से आई, इंदौर में किसे सप्लाई होनी थी और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन हैं? पुलिस आरोपियों का नेटवर्क खंगाल रही है ।






