MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

त्योहारी सीजन में इंदौर पुलिस का एक्शन प्लान तैयार, संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, कमिश्नर ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

त्योहारी सीजन और अनंत चतुर्दशी की झांकियों को देखते हुए इंदौर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी तेज कर दी है। पुलिस ने झांकियों के मार्ग, भीड़ नियंत्रण, यातायात और संवेदनशील इलाकों की निगरानी के साथ असामाजिक तत्वों पर भी नजर रखने की रणनीति बनाई है।
Indore News

त्योहारों के मौसम में शहरों की रौनक बढ़ने के साथ बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही भी बढ़ गई है। ऐसे में भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखना पुलिस और प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है। इस बीच, इंदौर पुलिस प्रशासन ने आगामी त्योहारों और आयोजनों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां तेज कर दी हैं।

बता दें कि रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में आगामी दिनों में होने वाले धार्मिक आयोजनों, जुलूसों और विशेष रूप से अनंत चतुर्दशी पर निकलने वाली झांकियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से मंथन किया गया।

अनंत चतुर्दशी पर झांकियों के दौरान रहेगी विशेष सुरक्षा

बैठक में पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने अधिकारियों से पूर्व में त्योहारों के दौरान की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की और इस बात पर चर्चा की कि आगामी आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत कैसे बनाया जा सकता है? वही, अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शहर में निकलने वाली झांकियां इंदौर की महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा हैं। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी को देखते हुए इन आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एक बड़ी जिम्मेदारी रहती है।

बता दें कि बैठक में झांकियों के निर्धारित मार्ग, भीड़ नियंत्रण, प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त निगरानी समेत सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई।

असामाजिक तत्वों पर पुलिस की रहेगी नजर

जानकारी के लिए बता दें कि इंदौर पुलिस अब पारंपरिक पुलिसिंग के साथ-साथ नई तकनीक का इस्तेमाल कर अपराधियों की पहचान और धरपकड़ की दिशा में भी काम करने की तैयारी में है। पुलिस की योजना ऐसे अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर पहले से नजर रखने की है, जिनसे त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका हो सकती है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews
त्योहारी सीजन में इंदौर पुलिस का एक्शन प्लान तैयार, संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, कमिश्नर ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश - MP Breaking News