Hindi News

MP Weather : 3 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, आज 30 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, शीतलहर का असर, जानें IMD का नया अपडेट

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
अभी दो-तीन दिन तक मध्य प्रदेश का मौसम का मिजाज इसी तरह रहेगा, उसके बाद न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट होने की संभावना है।
MP Weather : 3 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, आज 30 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, शीतलहर का असर, जानें IMD का नया अपडेट

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के मौसम में शीतलहर और घने कोहरे का डबल अटैक जारी है।अगले 2 से 3 दिनों तक कोहरे का असर बना रहेगा, हालांकि 6-7 जनवरी के बाद प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि देखने को मिलेगी।

शनिवार रविवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल प्रदेश की राजधानी भोपाल, जबलपुर, रीवा व ग्वालियर समेत कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। 15 जनवरी तक भोपाल में कड़ाके की ठंड का दौर जारी रहेगा, जिससे शीतलहर और कोल्ड-डे देखने को मिलेगा।

इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

  • शनिवार को भिंड, मुरैना, ग्वालियर, मऊगंज, दतिया, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, पन्ना और छतरपुर में अति घना कोहरा और शीतल दिन का अलर्ट।
  • ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में घना कोहरा ।
  • राजगढ़, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, जबलपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में हल्का से मध्यम कोहरा ।भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, रतलाम, उज्जैन और शाजापुर में हल्का कोहरा
  • रविवार को भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, शिवपुरी, दतिया, नीमच, मंदसौर, श्योपुर, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, कटनी, सतना, मैहर, सीधी, मऊगंज, सिंगरौली और रीवा में घना कोहरा ।
  • ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में मध्यम कोहरा

क्या कहता है एमपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान

वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान एवं उसके आसपास बना हुआ है। उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिमी होने लगा है।इसके चलते दिन रात के तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। फिलहाल 6-7 जनवरी तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ने के साथ ही एक बार फिर रात के तापमान में गिरावट होने के आसार हैं।

पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल

  • राजगढ़ और शाजापुर में कड़ाके की ठंड ।सबसे कम दृश्यता ग्वालियर एयरपोर्ट पर, विजिबिलिटी 0 मीटर दर्ज ।
  • भिंड, मुरैना, ग्वालियर, रीवा, मऊगंज, उत्तरी सतना और उत्तरी छतरपुर जैसे जिलों में अति घना कोहरा ।
  • श्योपुरकलां, राजगढ़, दतिया, पन्ना, सतना, सीधी और सिंगरौली में मध्यम से घना कोहरा।
  • भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, शिवपुरी, रतलाम, धार सहित 20 से ज्यादा शहरों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी ।
  • रतलाम में सबसे ज्यादा तापमान 5.5 डिग्री , इंदौर में 5.1 डिग्री, उज्जैन 3.4,
  • नर्मदापुरम 2.6, धार 2.8, भोपाल 1.2, बैतूल 2.3 और जबलपुर में 1.8 डिग्री न्यूनतम पारा रहा।
  • मंडला, नवगांव, सिवनी सहित 10 जिलों में पारा 2 डिग्री तक नीचे।
  • सीधी में अधिकतम तापमान 20.6, डिग्री ,रीवा में 20.8 डिग्री ,भोपाल 26.6, शिवपुरी 25, नर्मदापुरम 26.6, रायसेन 23, पचमढ़ी 25.2, खरगोन 25.4, ग्वालियर 25.2, खजुराहो 22.4 , इंदौर, उज्जैन, रतलाम में 30 डिग्री दर्ज किया गया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews