Hindi News

दिल्ली की तर्ज पर अब इस पड़ोसी देश में हुआ बड़ा धमाका, 10 से ज्यादा लोगों की मौत, कई घायल

Written by:Shyam Dwivedi
Published:
Last Updated:
मंगलवार को पाकिस्तान (Pakistan) में बड़ा धमाका हुआ है। ये ब्लास्ट राजधानी इस्लामाबाद (Islamabad) की जिला अदालत के पास हुआ है। इस धमाके में 10 से ज्यादा की मौत और 20 से 25 लोगों के घायल होने जानकारी सामने आई है। जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया और प्राथमिक जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली की तर्ज पर अब इस पड़ोसी देश में हुआ बड़ा धमाका, 10 से ज्यादा लोगों की मौत, कई घायल

रविवार को दिल्ली (Delhi) लाल किले के पास हुए कार धमाके (Car Blast) ने जहां भारत को हिला कर रख दिया है तो वहीं दूसरी ओर पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) में भी दिल्ली जैसा बड़ा ब्लास्ट हुआ है। ये धमाका राजधानी इस्लामाबाद (Islamabad) की जिला अदालत के पास हुआ है। इस धमाके के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पुलिस और आर्मी के जवान पहुंच गए हैं। इस धमाके में 10 से ज्यादा की मौत और 20 से 25 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

बता दें कि धमाका इतना तेज था कि उसका असर आसपास तक देखने को मिला। जैसे ही धमाका हुआ तुरंत लोगों ने उस जगह को खाली कर दिया। ये धमाका एक कार में हुआ है। जिसके बाद पूरे परिसर में धुंआ के गुब्बारे उठने लगे। पुलिस और रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पूरा इलाका सील कर दिया गया, वहीं दमकल कर्मी लगती आग को बुझाने में जुटे रहे। चश्मदीदों ने बताया कि धमाके के बाद लोग चीखते हुए भाग रहे थे और सुरक्षा कर्मी पूरे कोर्ट परिसर को खाली करा रहे थे।

पाक रक्षा मंत्री का बड़ा बयान

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इस घटना को देश के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए कहा कि हम युद्ध की स्थिति में हैं। यह हमला अफगानिस्तान से जुड़े आतंकवाद का संदेश है, जिसे रोकने के लिए पाकिस्तान पूरी तरह सक्षम है। उन्होंने कहा कि यह केवल सीमा या बलूचिस्तान का मामला नहीं है, बल्कि पूरे पाकिस्तान के लिए खतरा है।

कैसे हुआ ये धमाका?

जानकारी अनुसार, करीब 12:30 बजे पार्क में खड़ी एक कार का सिलेंडर फटने से ये ब्लास्ट हुआ है। पास में इस्लामाबाद जिला कोर्ट था​ जिसके बाद वहां उपस्थि​त भीड़ में अफरा तफरी बच गई। धमाका इतना जोरदार था कि उसकी आवाज 6 किलोमीटर दूर तक सुनी गई। जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया और प्राथमिक जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews