डोनाल्ड ट्रम्प का Twitter अकाउंट परमानेंट सस्पेंड

donald trump

विदेश, डेस्क रिपोर्ट। अमेरिका (America) से बड़ी खबर मिल रही है। अमेरिकी संसद में हिंसा (Violence in US Parliament) के बाद ट्विटर (Twitter) ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) पर बड़ी कार्रवाई की है।ट्वीटर ने ट्रंप का पर्सनल अकाउंट स्थायी रुप से ब्लॉक (Block) कर दिया। इतना ही नहीं Twitter ने ट्रम्प के शुक्रवार को अपने ऑफिशियल अकाउंट @POTUS से किए गए ट्वीट (Tweet) को भी हटा दिया।इससे पहले शुक्रवार को फेसबुक ने ट्रंप के अकाउंट को अनिश्चितकाल तक बंद करने का ऐलान किया था ।

यह भी पढ़े… MP Board : 10वीं और 12वीं परीक्षाओं को लेकर बोर्ड का एक और बड़ा फैसला

ट्विटर ने लिखा है कि भविष्य में हिंसा भड़कने के जोखिम के चलते डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर अकाउंट ‘@realDonaldTrump’ को हमेशा के लिए बंद किया जा रहा है। इसके पहले ट्वीटर ने ट्रंप को चेतावनी दी थी, जिसमें लिखा था कि अगर ट्रंप उकसाने वाले ट्वीट करने बंद नहीं करते तो उनका अकाउंट हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

ट्वीटर की इस कार्रवाई के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) देश के राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर हमला बोला।उन्होंने कंपनी के खिलाफ डेमोक्रैट्स (Democrats) और लेफ्ट खेमे के साथ मिलकर फ्री स्पीच को खत्म करने की कोशिश का आरोप लगाया। ट्रंप ने कहा है कि वे जल्द ही अपना नया प्लेटफॉर्म तैयार करेंगे। हालांकि, ये सभी ट्वीट कुछ ही मिनटों में डिलीट कर दिए गए।वही फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट (Facebook and instagram account) पर पहले ही अनिश्चितकाल के लिए प्रतिबंध लग चुका है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews