अमेरिका और इजराइल में शनिवार को ईरान पर जो हमला किया है। उससे अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा बुरी तरह से प्रभावित हो गई है। दोनों देशों के हमले का ईरान ने भी जवाब दिया है जिसकी वजह से विमान सेवाओं पर काफी ज्यादा असर देखने को मिला है।
हालत यह है कि मिसाइल हमले के बाद दुनिया की सबसे व्यस्त हवाई अड्डे दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अल मकतूम इंटरनेशनल को बंद कर दिया गया है। अधिकांश देशों की एयरलाइंस ने पश्चिमी एशिया की उड़ानों को रद्द कर दिया है।
कैसी है हालत
जो उड़ान मानचित्र सामने आए हैं। उसमें देखा जा सकता है कि हमलों के बाद ईरान, इराक, कुवैत, बहरीन और इजरायल के ऊपर का एयरस्पेस पूरी तरह से खाली है। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हजारों यात्री फंसे हुए हैं और हर जगह अव्यवस्था दिखाई दे रही है। एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है इसलिए ये कदम उठाया गया है।
एयरपोर्ट ऑथोरिटी का क्या कहना
इस बारे में एयरपोर्ट ऑथोरिटी ने जानकारी देते हुए कहा कि दुबई इंटरनेशनल और दुबई वर्ल्ड सेंट्रल अल मकतूम इंटरनेशनल में सभी फ्लाइट ऑपरेशन अनिश्चितकाल के लिए रोक दिए गए हैं। यात्रियों को ये सलाह दी गई है कि वो फिलहाल एयरपोर्ट ना जाएं। अपनी फ्लाइट्स की अपडेट्स के लिए एयरलाइंस से संपर्क करें। हालातों पर नजर रखी जा रही है।
अमेरिका और इजराइल के हमले का जवाब
अमेरिका और इजरायल हमलों के जवाब में ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकानों और उससे जुड़ी हुई जगह पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है। यह हमले इतनी खतरनाक थे कि इनको गूंज दुबई, अबू धाबी, दोहा, मनमा, और रियाद समेत कई खाड़ी जगह पर सुनाई दी है। प्रत्यक्ष दर्शन का कहना है कि उन्होंने जोरदार धमाके की आवाज सुनी, खिड़की दरवाजे हिल गए। नहीं कुछ का कहना है कि मिसाइल तेजी से आकाश में जाती हुई दिखाई दे रही थी।






