सामने आया पायलट अभिनंदन का वीडिया, पाक सेना के बारे में दिया ये बयान

pak-media-release-video-of-pilot-abhinandan

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे गंभीर तनाव के बाद विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी किया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा था कि पाकिस्तान का एक विमान इंडियन एयरफोर्स के द्वारा मार गिराया गया। इस ऑपरेशन में हमारा एक मिग क्षतिग्रस्त हो गया और विमान के पायलट मिसिंग हैं। पाक दावा कर रहे है कि उसके पास भारीय वायु सेना का पायलट उसके ‘कब्जे’ में है जिसके कथित वीडियो भी पाक की ओर से सोशल मीडिया पर जारी किया गया। अब एक और वीडियो पायलट का सामने आया है इसमें वह भारतीय वायु सेना के पायलट होने का दावा कर रहे हैं। 

कथित वीडियो में पायलट खुद को अभिनंदन बताया है। उन्होंने कहा कि मैं ये बात रिकॉर्ड के तौर पर कहना चाहता हूं कि मेरे साथ पाक सेना ने अच्छा व्यवहार किया है। और मैं ये बयान भारत जाकर नहीं बदलूंगा। पाक के अफसरों ने मेरा ख्याल रखा उन्होंने मुझे मॉब से बचाया। मैं पाक सेना से बेहद प्रभावित हुआ हूं। 

गौरतलब है कि यह वीडियो पाक की ओर से सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को फेसबुक पाक के प्रमुख अखबार डॉन द्वारा शेयर किया है। हालांकि, भारत सरकार की ओर से अभी तक आधिकारिक तौर पर पायलट के बारे में कोई बयान जारी नहीं किया गया है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज  भी इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews