जब 18 साल के बदमाश ने दिनदहाड़े की फायरिंग, पुलिस जुटी तलाश में

जब 18 साल के बदमाश ने दिनदहाड़े की फायरिंग,  पुलिस जुटी तलाश में

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर के यादव कॉलोनी में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बाइक में सवार होकर आए एक युवक ने दिनदहाड़े हवाई फायरिंग की, आरोपी ने एक के बाद एक दो बार फायर किए, फायरिंग की आवाज सुनते ही वहां रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल बन गया, इधर सूचना मिलने के बाद लार्डगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे को जब खंगाला तो उसमें एक युवक जो कि बाइक में सवार था वह फायरिंग करते हुए नजर आ रहा है, पुलिस ने बताया कि फायरिंग करने युवक तुषार पटेल है जो कि आदतन अपराधी है, पुलिस के मुताबिक विशाल खरे नाम के युवक के साथ उसकी पुरानी रंजिश चल रही थी संभवत उसी को डराने के लिए उसने फायरिंग की थी, लार्डगंज थाना पुलिस ने तुषार पटेल के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है, गोलियों की आवाज से पूरा क्षेत्र दहल गया गोलियां चलाने के बाद बदमाश मौके से भाग निकला।

यह भी पढ़े.. कॉपीराइट एक्ट मामला : जबलपुर में तंबाकू व्यापारी के घर पर मारा छापा

लार्डगंज थाना प्रभारी ने बताया कि यादव काॅलोनी में जय मातेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के पास फायरिंग की गई थी, 18 साल का बदमाश तुषार पटेल ने एक के बाद एक दनादन दो फायर विशाल खरे के घर के सामने किए और मौके से भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर क्षेत्रीय लोगों से पूछताछ की गई प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि फायरिंग करने वाले बदमाश का नाम तुषार पटेल है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews