26 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, कई जिलों में करता था सप्लाई

-26-lakh-smack-arrested-smuggler-in-jabalpur--supply-in-many-districts

जबलपुर| नशे के काले कारोबार को ख़त्म करने में जुटी जबलपुर पुलिस को अहम सफलता हाथ लगी है| ओमती थाना पुलिस ने एसटीएफ के साथ मिलकर एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है…जिसके कब्जे से पुलिस को 260 ग्राम स्मैक मिली है…बरामद स्मैक की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत तकरीबन 26 लाख बताई जा रही है.|

पुलिस को एसटीएफ से सूचना मिली थी..कि पॉलीटेक्निक कॉलेज इलाके के चंदनवन गार्डन के पास एक युवक संदिग्ध हालत में खड़ा है…जिस पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी…तो उसे नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेडा के इमलिया गाँव में रहने वाला 24 साल का सुमित किरार अवैध रूप से स्मैक रखे हुए ग्राहक का इंतजार करते मिला… जब पुलिस ने आरोपी सुमित की तलाशी ली…तो उसके जेब से एक पैकेट में 260 ग्राम स्मैक मिली… पुलिस का कहना है कि आरोपी सुमित पकड़ी गई स्मैक को बेचने की फिराक में था… वह स्मैक को कहां से लेकर जबलपुर आया..और यहां किसे देने आया था..यह पता लगाने के लिए आरोपी सुमित से पूछताछ की जाएगी…फिलहाल पुलिस ने सुमित के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews