जबलपुर में युवक की बेरहमी से पिटाई करते बदमाशों का वीडियो वायरल, मामला दर्ज, एक बदमाश गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित का नाम रवि प्रजापति कुम्हार मोहल्ले में रहता है और टिफिन बनाने का बिजनेस करता है जोकि किसी काम से अपने घर वापस लौट रहा था।
Arrest

Jabalpur News : मध्य प्रदेश की जबलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक के साथ मारपीट करने के साथ ही लूट की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। बता दें कि इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जोकि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल, गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है।

घटना CCTV में कैद

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित का नाम रवि प्रजापति कुम्हार मोहल्ले में रहता है और टिफिन बनाने का बिजनेस करता है जोकि अपना काम करके घर वापस लौट रहा था। तभी वहां बैठे 4 से 5 बदमाशों ने उसका रास्ता रोका। इसके बाद मारपीट करते हुए पहले तो उससे रुपए मांगे। फिर उसे झाड़ी में ले गए। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए यह भी बताया कि झाड़ी में ले जाने के बाद बदमाशों ने पेशाब किया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

अन्य साथी फरार

पीड़ित ने बताया कि वह टिफिन पेमेंट कलेक्ट करके लौट रहा था। जैसे ही वह भटरा मोहल्ला पहुंचा बदमाशों ने करीब 15000 रुपए छीन लिए। साथ ही इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इनके खिलाफ कई मामले भी दर्ज हैं। गोरखपुर थाना पुलिस ने रवि प्रजापति की शिकायत पर सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने लवी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि ग्रीन और उनके अन्य 3 साथी अभी फरार हैं।

[dgv_vimeo_video id=”1001535606″]

संदीप कुमार, जबलपुर

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews