जबलपुर में शनिवार को 5 नए पॉजिटिव मरीज, 20 पहुंचा आंकड़ा

जबलपुर में शनिवार को 5 नए पॉजिटिव मरीज, 20 पहुंचा आंकड़ा

जबलपुर/संदीप कुमार

जबलपुर में आईसीएमआर से मिली रिपोर्ट के बाद पॉजिटिव केसों की संख्या में इजाफा हुआ है। रिपोर्ट के आधार पर शनिवार को एक महिला सहित पाँच लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आईसीएमआर से प्राप्त रिपोर्ट में एक विजय नगर निवासी मुस्लिम महिला है, इस महिला का पहले भी टेस्ट करवाया गया था उस दौरान रिपोर्ट निगेटिव आई थी पर दुबारा टेस्ट सेंपल भेजने पर इनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके अलावा एक ही परिवार के चार सदस्यों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है।

शनिवार की रिपोर्ट के बाद जिले में कोरोना पॉजिटीव की संख्या पहुँची 20
आईसीएमआर से मिली पांच पाजिटिव रिपोर्ट मिलाकर शहर में कुल संख्या 20 पहुँच चुकी है. हालांकि इनमें 6 मरीज स्वास्थ्य होकर अपने घर पहुँच चुके है जबकि 4 अन्य स्वास्थ्य हो गए है जिनकी जल्द ही छुट्टी होने वाली है।

जबलपुर में जिले के पहला कोरोना वायरस पॉजिटिव केस था मुकेश अग्रवाल
जबलपुर में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला पॉजिटिव केस ज्वेलर्स संचालक मुकेश अग्रवाल था जो कि अपने परिवार के साथ दुबई गया था और जब वहां से जबलपुर वापस लौटा तो बिना जिला प्रशासन की जानकारी के अपने दूकान खोलकर बेठ गया इस दौरान उसके संपर्क परिजनों सहित कर्मचारी भी आए जिनकी बाद में कोरोना संक्रमण रिपोर्ट पॉजिटीव आई।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews