ट्रेन में युवक के पास से 50 लाख 94 हजार रूपये बरामद, हवाला की आशंका

ट्रेन में युवक के पास से 50 लाख 94 हजार रूपये बरामद, हवाला की आशंका

जबलपुर, संजदीप कुमार। आरपीएफ ने शनिवार को रेल्वे स्टेशन पर ट्रेन में सफर कर रहे एक युवक के पास से लाखों रूपये नगद बरामद किए हैं। आरपीएफ को संदेह है कि ये रूपये हवाला के हैं। गिरफ्त में आया युवक भोपाल का रहने वाला है। आयकर विभाग को भी इस विषय में सूचना दे दी गई है।

MP News: लोकायुक्त का शिकंजा, डिप्टी रेंजर व वनरक्षक रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार

युवक के पास मिले 50 लाख 94 हजार रूपये
आरपीएफ के मुताबिक शनिवार को जबलपुर मुख्य रेल्वे स्टेशन में उपनिरीक्षक आर के चाहर, आरक्षक अमित यादव व आरक्षक शहजाद खान चेकिंग कर रहे थे। तभी गाड़ी संख्या 01464 सोमनाथ एक्सप्रेस PNR no. 8738936574 कोच नं. B2 seat no. 01 पर बैठा यात्री उन्हें संदिग्ध लगा। युवक के पास रखे बैग को देखते हुए जब आरपीएफ को संदेह हुआ और वो पूछताछ करने लगे तो पर युवक हंगामा करने लगा और उनसे अभद्रता भी की। इसके बाद आरपीएफ के जवानों ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देते हुए युवक को ट्रेन से उतारा और बैग चेक किया तो उसमें 50 लाख 94 हजार रूपये नगद रखे हुए मिले। जिस युवक के पास से रूपये मिले उसका नाम राजेश पाल (उम्र 47 वर्ष) निवासी भोपाल बताया जा रहा है।

आरपीएफ ने आयकर विभाग को दी सूचना
राजेश पाल को ट्रेन से उतारने के बाद आरपीएफ पुलिस उसे रूपयों के साथ थाने ले आई। इसके साथ ही आयकर विभाग को भी इसकी सूचना दी गई है। आयकर विभाग के सहायक आयुक्त/अन्वेषण योगेन्द्र ठाकुर अपने स्टाफ के साथ अब इस सम्बंध में पूछताछ करेंगे। राजेश पाल पर रेल अधिनियम की धारा 145 का उल्लंघन पाये जाने पर उसके विरुद्ध रेसुब पोस्ट जबलपुर में अपराध क्रमांक 801/2021धारा 145 रेल अधिनियम 1989 के तहत अपराध पंजीकृत किया गया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews