जबलपुर में जिला शिक्षा अधिकारी पर कार्रवाई, वित्तीय अधिकार पर लगाए रोक

jabalpur news

Jabalpur News : लगातार कोर्ट की अवमानना करने के चलते स्कूल शिक्षा विभाग ने जबलपुर जिला शिक्षा अधिकारी के वित्तीय अधिकारों पर रोक लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की है। इधर जिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होने के चलते अब शिक्षकों और स्टाफ का वेतन अटक गया है। जिसको लेकर शिक्षा विभाग के कर्मचारी और अधिकारी परेशान हो रहे हैं।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी लगातार न्यायालय की अवमानना कर रहे थे। इसको लेकर आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय पर संचालक कोष एवं लेखा ने जिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके वित्तीय अधिकार पर रोक लगा दी। ऐसे में अब स्कूल के शिक्षक और अन्य स्टाफ का नवंबर माह का वेतन नहीं निकल पाया है। ऐसे में अब दिसंबर और जनवरी के वेतन पर भी संकट गहराया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी के वित्तीय अधिकारों को रोके जाने पर अनुदान प्राप्त स्कूलों के शिक्षक भी परेशान हो रहे हैं। उन्हें तीन-चार माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews