उज्जैन के बाद अब जबलपुर में होगा नर्मदा कुम्भ, सरकार देगी बजट

उज्जैन के बाद अब जबलपुर में होगा नर्मदा कुम्भ, सरकार देगी बजट

जबलपुर।

मध्यप्रदेश के उज्जैन के बाद अब जबलपुर में भी नर्मदा कुम्भ का आयोजन होना है जिसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।यह नर्मदा कुम्भ फरवरी-मार्च में होगा।आगामी समय मे होने वाले कुम्भ को राज्य सरकार के कलेंडर में भी शामिल करने की तैयारी की जा रही है।नर्मदा कुम्भ की तैयारी को लेकर कलेक्टर भरत यादव का कहना है कि इस धार्मिक आयोजन के लिए साधु संतों के साथ राज्य सरकार के वित्त मंत्री ने भी हामी भर दी है।कार्यक्रम बृहद स्तर पर हो इसके लिए जिला प्रशासन ने राज्य सरकार से बजट की भी मांग की है।कुम्भ में नर्मदा के उद्गम स्थल से लेकर समुद्र में मिलने तक कि हर कला-साहित्य को इस आयोजन में समावेश किया जाएगा।कलेक्टर ने बताया कि यह नर्मदा कुम्भ संस्कारधानी जबलपुर की पहचान होगी जिसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई है।नर्मदा कुम्भ के आयोजन को सफल बनाने के लिए बड़े बड़े कलाकारों को भी बुलाया जाएगा जो कि नर्मदा को लेकर गायन कर सके ऐसे कलाकारो का चिह्नित भी किया जा रहा है।नर्मदा कुम्भ को आयोजन में सांस्कृतिक विभाग के अलावा अन्य विभागों से भी बजट की मांग की है।कुल मिलाकर फरवरी-मार्च में होने वाले आयोजन को सफल बनाना ही जिला प्रशासन का लक्ष्य है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews