Air India का विमान रन-वे पर फिसला, बड़ा हादसा टला

Air India का विमान रन-वे पर फिसला, बड़ा हादसा टला

जबलपुर, संदीप कुमार।  दिल्ली से यात्रियों को लेकर आया Air India का विमान जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट के रन-वे पर उतरते समय फिसल गया। लेकिन अच्छी बात ये रही कि कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया। विमान में 54 यात्री और 5 स्टाफ ऑफिशियल्स मौजूद थे।

दुर्घटना के बाद फायर ब्रिगेड और और सुरक्षा अधिकारी दुर्घटनाग्रस्त विमान के पास पहुँच गए और यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया। दुर्घटना की सूचना के बाद एयरपोर्ट पर मौजूद वरिष्ठ अधिकारी और जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय अग्रवाल और खमरिया थाना पुलिस का बल मौके पर पहुँच गया।

ये भी पढ़ें – EPFO: 6 करोड़ कर्मचारियों को झटका, ब्याज दर घटी, जानें CBT बैठक का बड़ा फैसला

बताया जा रहा है कि दिल्ली से उडी फ्लाइट E -6 जबलपुर होते हुए बिलासपुर जाने वाली थी तभी रन-वे उतरते समय उसका एक पहिया नीचे जमीन में फिसल गया जिससे विमान झुक गया।  दुर्घटना का अहसास होते ही विमान में हड़कंप मच गया लेकिन स्टाफ ने सभी यात्रियों को नियंत्रित किया।

ये भी पढ़ें – IIT ISM Dhanbad Recruitment 2022: 26 पदों पर निकली वेकैंसी, जानें योग्यता व लास्ट डेट

दुर्घटना की जानकारी लगते ही फायर ब्रिगेड सहित सुरक्षा अधिकारी रन-वे पर पहुंचे और सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालकर लाउंज में पहुंचाया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews