अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर हमला, SI और आरक्षक घायल

attack-on-police-team-during-action-against-illegal-liquor-in-jabalpur-

जबलपुर| शहर में शराब माफिया के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वो पुलिस पर भी हमला करने से बाज नहीं आ रहे|  शहर के घमापुर थाना क्षेत्र में भी आज ऐसा ही हुआ जहां अवैध शराब पकड़ने गए पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया गया|  यहां शहर के कुचबंधिया मोहल्ले में अवैध शराब होने की सूचना पर घमापुर थाना पुलिस की एक टीम कार्यवाई के लिए पहुंची थी लेकिन शराब माफिया के गुर्गों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया|

पुलिस कर्मियों के साथ हुई हाथापाई में कमलेश मेश्राम नाम के एक सब इंस्पेक्टर की उंगलियों में फ्रैक्चर आ गया | जबकि एक आरक्षक के साथ भी धक्कामुक्की की गई|  पुलिस पार्टी पर हमले की सूचना पाकर आला अधिकारी हरकत में आए जिनके निर्देश पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर भेजा गया|  पुलिस फोर्स ने यहां पहुंचने पर घर-घर दबिश देकर तलाशी अभियान चलाया जिसमें कई घरों से सैकड़ों लीटर अवैध कच्ची शराब ज़ब्त की गई|

पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है जबकि घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है| पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच होगी और पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों पर सख्त वैधानिक कार्यवाई की जाएगी|

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews