जबलपुर।संदीप कुमार।
साइबर ठगों के जाल में नेताजी आकर फंस गए हैं जी हां मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से भाजपा विधायक मुनमुन राय असम में बैठे शातिर साइबर ठगों का शिकार बन गए हैं । ठगो ने उनके दो खातो से करीब साढ़े चार लाख की राशि गायब कर दी । मामले की जांच कर रही जबलपुर साइबर सेल की टीम ने बताया कि अप्रैल माह में साइबर ठगों ने भाजपा विधायक मुनमुन राय के 2 खातों से ऑनलाइन बैंकिंग को हैक करके साढ़े 4 लाख की राशि ट्रांसफर कर ली थी बड़े ही शातिर ढंग से की गई इस आपराधिक घटना को बड़े ही हाई स्किल्ड अपराधियों ने अंजाम दिया है । जबलपुर साइबर सेल प्रभारी के मुताबिक शिकायत मे मिले तथ्यों की जांच की गई तो असम के ठगों का नाम सामने आया है । अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए असम टीमें रवाना कर दी गई हैं जो इन ठगबाजो को पकड़ कर जल्द लाएगी। इस मामले के सामने आने के बाद यह तो साफ हो गया है कि साइबर अपराध का दायरा अब बहुत अधिक बढ़ गया है। सुरक्षित कही जाने वाली आॅनलाइन बैंकिंग भी अब शातिर बदमाशों के लिए मानो चुटकियों का खेल हो गई है जहां अपराधी कहीं से भी बैठे ऑनलाइन बैंकिंग जैसे सुरक्षित माध्यम को भी हैक कर आपके पैसों को उड़ा लेते हैं । वही कोरोना संक्रमण के दौर में एक कैशलैस इकनाॅमी को बढ़ावा मिला जिसका फायदा उठाकर इन साइबर ठगों ने कई लोगो की मोटी रकम को हड़प लिया है।
BJP विधायक हुए Online ठगी का शिकार, खातों से गायब हुए लाखों रुपए
Written by:Gaurav Sharma
Last Updated:
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →






