जबलपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग नागपुर-जबलपुर इन दिनों हादसे का मार्ग बन गया है। आलम यह है कि इस सड़क पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बरगी के पास भीषण हादसे में 7 लोग घायल हो गए। जिनमें तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। दुर्घटना बस और ट्रक में आमने सामने से हुई है घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।बताया जा रहा है कि जबलपुर से सिवनी तरफ जा रही सूत्र सेवा की बस जैसे ही बरगी थाना के निगरी गांव के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई इस भिड़ंत में 7 लोगों को चोट आई है। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची बरगी थाना पुलिस ने घायलों को जहां मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भिजवाया है वही ट्रक चालक के ऊपर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हम आपको बता दें कि बरगी और तिलवारा के बीच आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं।
बस और ट्रक की भीषण भिंड़त में सात घायल, तीन की हालत नाजुक
Written by:Mp Breaking News
Published:





