सावधान! शहर के यह दो इलाके अब हेलमेट/सीट बेल्ट जोन चिन्हित, बरती लापरवाही तो भरना होगा जुर्माना

jabalpur

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में 1 जनवरी से दो पहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट न पहनने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जबलपुर के दो सड़क सदर में रोड पेंटी नाका चौक से गणेश चौक और सिविल लाइन अंतर्गत चुंगी नाका से इलाहाबाद चौक तक की रोड को हेलमेट सीट बेल्ट जोन के रूप में चिन्हित किया गया है।

जानकारी के मुताबिक उच्च न्यायालय एवं पुलिस मुख्यालय के आदेश के परिपालन में प्रतिदिन यह सुनिश्चित करने के लिए की लोग हेलमेट और सीट बेल्ट पहन रहे हैं या नहीं। पुलिस द्वारा हर सोमवार को शहर एवं ग्रामीण थाना में सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक थाना क्षेत्र में चेकिंग पॉइंट लगाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। इस तरह जबलपुर पुलिस का मंडे इज हेलमेट डे एक विशेष जागरूकता अभियान है। 1 जनवरी 2024 से थाना कैंट तहत सदर मेन रोड, पेंटीनाका चौक से गणेश चौक तक व थाना सिविल लाइन के तहत चुंगी नाका से इलाहाबाद चौक तक के मार्ग को हेलमेट और सीट बेल्ट जोन के रूप में चिन्हित किया गया है। इन इलाकों में हेलमेट और सीट बेल्ट पहनना अतिरिक्त महत्वपूर्ण है। नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ चालानी कार्यवाई की जाएगी।

किस समय होगी चेकिंग

एएसपी प्रदीप शिंदे ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि 1 जनवरी 2024 से प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 तक और शाम को 6 बजे से रात 9 बजे तक दोनों मार्गों पर खास चेकिंग पॉइंट लगाकर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कौन-कौन बिना हेलमेट और सीट बेल्ट घूम रहा है, जो भी व्यक्ति दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट और चार पहिया वाहन पर बिना सीट बेल्ट के नजर आएगा उसके खिलाफ चालान कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारी एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने संस्कारधानी के लोगों को यह बताना चाहा की सड़क के नियमों का पालन करना कितना जरूरी है। साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि नियमों की अनदेखी करना बहुत बड़ा नुकसान खड़ा कर सकता है। क्योंकि हर व्यक्ति की जिंदगी अनमोल है। इसलिए हमेशा दो पहिया वाहन चलाते समय सिर पर हमेशा आईएसआई मार्क वाला हेलमेट लगाएं और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाएं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews
सावधान! शहर के यह दो इलाके अब हेलमेट/सीट बेल्ट जोन चिन्हित, बरती लापरवाही तो भरना होगा जुर्माना