जबलपुर। संदीप कुमार. कोरोना वायरस बीमारी अब प्रशासन के लिए मुसीबत साबित हो रही है। हाल ही में कोरोना वायरस संदिग्ध एक मरीज को जब स्वास्थ्य विभाग ने परीक्षण के लिए जिला अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया तो उनके परिजन विफर गए और उन्होंने 7 स्टार होटल जैसी सुविधा की मांग जिला प्रशासन से की।कलेक्टर भरत यादव ने आज इस मामले का खुलासा करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से संदिग्ध लोगों का ईलाज करने में स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन को परेशानी झेलनी पड़ रही है।आसानी से कोई भी संदिग्ध मरीज आइसोलेशन वार्ड में भर्ती होने को तैयार नही है पर जिस तरह की परिस्थिति इस बीमारी को लेकर बन रही है उसको देखते हुए अब सख्ती बरतने की तैयारी भी जिला प्रशासन कर रहा है।कलेक्टर भरत यादव ने कोरोना वायरस के चलते पूरे जिले में धारा 144 लागू कर दी है।इसके अलावा शादी-विवाह,अन्य कार्यक्रम, धरना,ज्ञापन पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।ऐसे तमाम कार्यक्रम जहाँ पर की भीड़ एकत्रित हो सकती है उन पर पाबंदी लगा दी है।बहुत आवश्यक होने पर ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी और एसडीएम के अनुमति के बाद ही कोई व्यक्ति कार्यक्रम कर सकता है। कोरोना वायरस के मद्देनजर जिला प्रशासन ने पहले ही स्कूल,कॉलेज,मॉल,प्रदर्शनी और अन्य सामूहिक कार्यक्रम पर रोक लगा कर रखी है।
दुबई से आई कोरोना पीड़ित महिला ने जिला प्रशासन से मांगा अस्पताल में Seven स्टार होटल जैसी सुविधा
Written by:Gaurav Sharma
Last Updated:
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →






