शराब के नशे में दो आरोपियों ने जिला अस्पताल में किया जमकर हंगामा

शराब के नशे में दो आरोपियों ने जिला अस्पताल में किया जमकर हंगामा

जबलपुर, संदीप कुमार। शराब के नशे में धुत दो आरोपियों ने जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया। दोनों ही आरोपियो ने पुलिस के सामने अस्पताल में तोड़फोड़ तक कर डाली और पुलिस मूकदर्शक बनी सब देखती रही। अस्पताल प्रबंधन की सूचना के बाद मौके पर पहुँची ओमती थाना पुलिस ने दोनों आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

आर्म्स एक्ट में मदन महल थाना पुलिस ने किया था आरोपियों को गिरफ्तार
जिला अस्पताल में हंगामा करने वाले दो आरोपी रजा और आजाद को मदन महल थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के आरोप में गिरफ्तार किया था। उस समय आरोपी शराब के नशे में धुत थे। पुलिस आरोपियो को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें मूलायजा के लिए जिला अस्पताल लेकर आई हुई थी, तभी उन्होंने शराब के नशे में हंगामा कर दिया।

ओमती थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला
जिला अस्पताल में हंगामा करने वाले दोनों आरोपी आजाद और रजा के खिलाफ मदन महल थाना पुलिस के साथ-साथ अब ओमती पुलिस भी कार्रवाई करेगी। ओमती थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, शराब पीकर डॉक्टरों से अभद्रता करने का मामला दर्ज किया है। फिलहाल अभी दोनों ही आरोपी ओमती थाना पुलिस की कस्टडी में है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews