जबलपुर। जबलपुर के हनुमानताल इलाके में रहने वाली सैकड़ो घेरलू महिलाओं के साथ लाखों रुपयों की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित महिलाओं ने इलाके के ही एक व्यक्ति के खिलाफ हनुमानताल थाने में शिकायत दर्ज करवाई है और अपनी गाढ़ी कमाई को वापिस दिलवाने की मांग की है। दरअसल आरोपी सूर्यकांत सोनी ने इलाके के ही सैकड़ों महिलाओं से हर माह हज़ार-दो हज़ार रुपयों की रकम जमा करवाकर बीसी नाम का खेल खिलवाता था।आरोपी सूर्यकांत सोनी ने पहले तो तय वक्त पर महिलाओं के पैसे वापिस किए लेकिन जब महिलाओं की संख्या बढ़कर सैकड़ों में हो गई तो वो रफूचक्कर हो गया। ऐसे में पीड़ित महिलाओं ने आरोपी को चिटफण्ड माफिया बताकर उस पर कार्यवाई और अपनी रकम वापिस दिलवाने की मांग की है… इधर हनुमानताल थाना पुलिस ने महिलाओं की शिकायत पर जांच शुरु कर दी है।
बीसी के नाम पर सैकड़ों महिलाओं के साथ धोखाधड़ी, लाखों रुपए लेकर आरोपी फरार
Written by:Mp Breaking News
Published:





