
MP Election 2023 : मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा, इस बीच नाराज नेताओं पर भी पार्टियों की नजर है, रूठों को मनाये जाने के प्रयास जारी है, क्योंकि यदि पार्टी का वरिष्ठ नेता रूठ जाए तो पार्टी के वोटों को नुकसान तो होता ही है और लोकतंत्र में एक एक वोट का महत्व होता है, इन्हीं सब बातों को समझते हुए जबलपुर के अप्ल प्रवास पर पहुंचे सीएम शिवराज ने जबलपुर के कद्द्वर नेता कमलेश अग्रवाल को मना लिया, उन्होंने कहा कमलेश मेरे छोटे भाई है , हम सब मिलकर भाजपा की सरकार बनाने के लिए काम करेंगे
अभिलाष पांडे का विरोध कर रहे थे कमलेश अग्रवाल और उनके समर्थक
गौरतलब है कि जबलपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के कद्दावर नेता कमलेश अग्रवाल ने उत्तर मध्य विधानसभा से टिकट मांगी थी, लेकिन संगठन ने उनकी मांग को नजर अंदाज करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे को टिकट दी। संगठन के इस फैसले का कमलेश अग्रवाल ने विरोध करते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया और तीन दिन पहले नामांकन फार्म भी दाखिल कर दिया।
कमलेश अग्रवाल ने भरा था नामांकन फॉर्म
कमलेश अग्रवाल अपने समर्थक और समाज के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की तैयारी भी शुरू कर दी। कमलेश अग्रवाल का कहना था कि उत्तर मध्य विधानसभा से जिस प्रत्याशी को भाजपा से टिकट मिला है वह बाहरी है, लिहाजा ऐसे में उनके समर्थक और समाज के लोग यह बर्दाश्त नहीं कर रहे हैं।
कमलेश अग्रवाल मेरे छोटे भाई : शिवराज
कमलेश अग्रवाल को मनाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज जबलपुर पहुंचे। डिंडोरी- सिवनी दौरे पर जाने के लिए डुमना एयरपोर्ट पहुंचे कमलेश अग्रवाल से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुलाकात की और उनके गले में हाथ डालते हुए कहा कि कमलेश मेरे छोटे भाई हैं। अब वह संगठन और पार्टी के लिए काम करते हुए भारतीय जनता पार्टी को जीत के रास्ते पर लेकर जाएंगे।
दिग्विजय- कमलनाथ पर शिवराज का तंज
जबलपुर अल्प प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह भले ही एक दूसरे को जय- वीरू कहे लेकिन उनके बीच की आंतरिक कलह सामने आ रही है, जिसे वह छिपा नहीं पा रहे हैं।
[dgv_vimeo_video id=”880110467″]
[dgv_vimeo_video id=”880110649″]
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

