खराब धान खरीदने वाली समितियों को किया जाएगा ब्लैक लिस्ट

खराब धान खरीदने वाली समितियों को किया जाएगा ब्लैक लिस्ट

संदीप कुमार।जबलपुर

किसानों से खरीदी गई धान को समितियों ने अभी तक अपडग्रेशन नही किया है जिसके चलते किसानों का भुगतान भी रुका है।समितियों की लापरवाही पर कलेक्टर भरत यादव ने नाराज़गी जाहिर करते हुए फटकार लगाई है।और निर्देश दिए है कि जल्द धान का अपडग्रेशन करे जिससे कि किसानों को उनका भुगतान किया जा सके।कलेक्टर भरत यादव की माने तो 12 समितियों ने अभी तक धान की सफाई कार्य को शुरू नही किया है।अब ऐसी समितियों पर जिला प्रशासन कार्यवाही भी करेगा साथ ही इनको ब्लैक लिस्ट किया जाएगा।

कलेक्टर ने साफ निर्देश दिए है कि जितनी भी धान समितियों में पहुँची है उसको साफ करके वेयर हाउस तक पहुचाये जो धान नही साफ की जा सकती उसे वैसा ही नीलाम कर किसानों का भुगतान करे और जो भुगतान में कमी आएगी वो समिति भरे गी।समितियों के द्वारा खरीदी गई करीब 9 हजार मेट्रिक टन धान को ज़िला प्रशासन ने रिजेक्ट कर दिया है क्योंकि वह धान गुणवत्ता विहीन थी जिससे कि चावल बिल्कुल भी नही निकाला जा सकता था।

ज़िला प्रशासन की जांच में ये भी खुलासा हुआ है कि खराब धान खरीदी में समितियों के साथ साथ व्यापारी भी शामिल थे जिन्होंने अपनी खराब धान को बेचने के लिए समितियों तक पहुँचाया था।कलेक्टर भरत यादव की माने तो जिन समितियों ने गुणवताविहीन धान खरीदी है उनके खिलाफ एफ़आईआर भी दर्ज की जाएगी साथ ही आगामी गेहूँ खरीदी में भी उन्हें शामिल नही किया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews