जबलपुर रेल मंडल में जल्द होगी कुली की भर्ती, मंडल ने शुरू की गणना

जबलपुर रेल मंडल में जल्द होगी कुली की भर्ती, मंडल ने शुरू की गणना

जबलपुर।संदीप कुमार।

रेल्वे विभाग का एक अंग कुली भी होता है जो कि यात्रीयो के लगेज उठाने में मदद करता है। पर हाल ही में देखा गया कि है कि रेल्वे स्टेशन में इनकी संख्या कम हो रही है। इसी को लेकर जबलपुर रेल मंडल जल्द ही 100 कुलियों की ओर भर्ती कर रहा है। बताया जा रहा है कि करीब 15 साल बाद 100 कुलियों की भर्ती हो रही है जिसके लिए जबलपुर रेल मंडल ने जबलपुर समेत अपने सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर कुली की गणना शुरू भी कर दी है। रेलवे का कमर्शियल विभाग जबलपुर,कटनी दमोह,सागर, सतना स्टेशन पर कुली की गणना करेगा।रेलवे स्टेशन पर व्यवस्था में बदलाव के साथ ही कुली की सुविधा में भी बदलाव किया जाना है।

रेलवे स्टेशनों के पुनर्निर्माण योजना में प्लेटफॉर्म सरकुलेशन एरिया का विस्तार हो रहा है इसके साथ ही प्लेटफॉर्म 1 और 6 के बाहर सरकुलेशन एरिया में वाहनों की आवाजाही कम है, यात्रियों को तकरीबन 500 मीटर पहले ही अपने वाहन से उतरकर प्लेटफार्म तक पैदल जाना होता है।यही वजह है कि यात्रियों को सुविधा के लिए कुलियों की जरूरत पड़ती है। वर्तमान में जबलपुर रेल्वे स्टेशन पर तकरीबन 30 कुली है लेकिन इसमें से सिर्फ आधे ही काम कर रहे हैं।

रेलवे स्टेशन पर आने वाली यात्रियों की सुविधा को देखते हुए जल्द ही कुली की भर्ती की जाएगी इसकी समीक्षा भी शुरू कर दी गई है।

देवेश सोनी,डीसीएम, जबलपुर रेल मंडल

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews