जबलपुर में फिर कोरोना ब्लास्ट, 213 नए पॉजिटिव, 119 ने जीती जंग

Corona

जबलपुर, संदीप कुमार| प्रदेश भर में कोरोना (Corona) का कहर जारी है, वहीं जबलपुर (Jabalpur) में भी कोरोना विस्फोट से हड़कंप मचा हुआ है| पिछले चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना के 213 नये मरीज सामने आये हैं । वहीं राहत की बात है कि रविवार को 119 लोग कोरोना से जंग जीतकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए|

आज डिस्चार्ज हुये 119 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 3818 हो गई है । कल शनिवार की शाम 6 बजे से आज रविवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 213 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 5147 पहुँच गई है । बीते चौबीस घण्टे के दौरान एक व्यक्ति की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 97 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है ।

जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 1232 हो गये हैं । आज 1914 सेम्पल की जाँच रिपोर्ट्स प्राप्त हुईं । वहीं 1397 व्यक्तियों के सेम्पल कोरोना की जाँच हेतु लिये गये। जबलपुर में अब तक कुल 80167 व्यक्तियों के कोरोना टेस्ट हेतु सेम्पल लिये जा चुके हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews