पार्षद ने की RTO अधिकारी के साथ धक्कामुक्की, चैकिंग के दौरान ऑटो छुड़वाने का मामला

पार्षद ने की RTO अधिकारी के साथ धक्कामुक्की, चैकिंग के दौरान ऑटो छुड़वाने का मामला

Jabalpur- Councilor and RTO Officer Dispute : भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के सिर पर सत्ता का नशा किस कदर हावी है इसकी बानगी जबलपुर शहर के गढा थाना अंतर्गत त्रिपुरी चौक में उस समय देखने को मिली जब हाईकोर्ट के आदेश के बाद RTO विभाग ऑटो की धमाचौकड़ी पर सख्ती से कार्रवाई कर रहा था। इस दौरान RTO के अधिकारी द्वारा वह ऑटो जिनके पास परमिट और कागजात मौजूद नहीं थे उन्हें जब्त भी किया गया। इस दौरान उन्होंने वीरेंद्र पुरी वार्ड के पार्षद राहुल साहू के किसी खास का ऑटो भी जप्त कर लिया। जिसकी जानकारी लगने पर भाजपा पार्षद राहुल साहू मौके पर पहुंचा और RTO के अधिकारी राजेंद्र साहू से जमकर गाली-गलौज करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा।

पार्षद राहुल साहू ने की RTO के अधिकारी राजेंद्र साहू के साथ धक्कामुक्की 

इस बीच RTO के अधिकारी राजेंद्र साहू द्वारा नियमों का हवाला देते हुए वाहन छोड़ने से मना कर दिया गया। जिसके बाद पार्षद मैं अपनी नैतिकता का चोला उतार फेंका और जांच अधिकारी से उलझ पड़ा। पार्षद राहुल साहू इतने में न रुका उसने RTO के अधिकारी के साथ धक्का-मुक्की करनी भी शुरू कर दी। विवाद बढ़ता देख कर पुलिस और पार्षद दोनों थाने पहुंचे। जिसके बाद देर रात तक हंगामे की स्थिति होती रही। वही RTO के अधिकारी राजेंद्र साहू ने अपने साथ ड्यूटी के दौरान की गई पार्षद की अभद्रता की लिखित शिकायत की है। साथ ही पुलिस ने साक्ष्य के रूप में मौके से पार्षद की की जा रही अभद्रता की वीडियो भी बनाते हुए अपने उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी है। जिसके बाद यह माना जा रहा है की पार्षद के ऊपर शासकीय कार्य में व्यवधान डालने का मामला दर्ज हो सकता है।

[dgv_vimeo_video id=”801923050″]

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews