सेना के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश

सेना के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश

संदीप कुमार।जबलपुर।

चुंगी चौकी स्थित मंगल पराग मैदान में आज उस समय सनसनी फैल गई जब सेना के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मैदान में पड़ी लाश मिली।आनन फानन में स्थानीय लोगों ने घमापुर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी।मौके पर पहुँची पुलिस ने जाँच की तो पाया कि मृतक जवान का नाम रमनदीप सिंह है जो कि मूलतः पंजाब राज्य के पटियाला का रहने वाला था।मृतक रमनदीप की कुछ माह पहले ही जबलपुर के जम्मू कश्मीर रायफल में पोस्टिंग हुई थी।

इधर पुलिस की सूचना पर सेना के अधिकारी भी मौके पर पहुँच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए है।मृतक के शरीर मे किसी भी प्रकार के चोट के निशान नही है और उसकी गाड़ी भी पास में ही खड़ी थी।पुलिस की जाँच में ये भी संदेह पैदा हो रहा है कि जिस जगह रमनदीप की लाश मिली थी उससे जम्मू कश्मीर रायफल सेंटर बहुत दूर है लिहाजा वह चुंगी चौकी क्या और किससे मिलने आया था पुलिस उसकी भी जांच कर रही है।

घमापुर पुलिस को रमनदीप की मौत को लेकर तरह तरह के संदेह जहाँ हो रहे है तो वही अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के ही मौत की असली वजह सामने आएगी।पुलिस की कार्यवाही के दौरान सेना के अधिकारी लगातार मीडिया को कवरेज करने रोकते रहे है इतना ही नही मृतक जवान का नाम तक बताने में अधिकारी कतराते रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews