जबलपुर से जम्मू होकर ऊधमपुर जाने वाली ट्रेन की अवधि बढ़ाई गई

Indian Railways trains Chhath festival

Indian Railways to run 1,500 special trains next 5 days for Chhath festival

RAIL NEWS : जबलपुर से जम्मू होकर ऊधमपुर जाने वाली ट्रेन की अवधि बढ़ाई गई है, यह ट्रेन साप्ताहिक है, यह जबलपुर स्टेशन से सप्ताह में एक दिन मंगलवार को ऊधमपुर के लिए रवाना होती है,  रेल प्रशासन द्वारा अब इसी ट्रेन को अतिरिक्त यातायात क्लियर करने और यात्रियों की सुविधा के लिए वर्तमान में चलाई जा रही इस ट्रेन की अवधि को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

बढ़ाई गई अवधि 

अब यह गाड़ी आगामी दिनांक 29 अगस्त तक चलती रहेगी। जिसके आरक्षण का फायदा यात्री आज से उठा सकते हैं। गाड़ी संख्या 01449 जबलपुर-उधमपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 28 अगस्त तक तथा गाड़ी संख्या 01450 उधमपुर-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 29 अगस्त तक अपने निर्धारित दिन एवं समय-सारणी के अनुसार चलती रहेगी।

28 और 29 अगस्त तक बढ़ाया गया 

इससे पूर्व गाड़ी संख्या 01449 जबलपुर-उधमपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 31.07.2023 तक तथा गाड़ी संख्या 01450 उधमपुर-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 1 अगस्त तक चलाने का निर्णय लिया गया था। जिसे बढ़ाकर क्रमशः 28 अगस्त 2023 तक तथा 29 अगस्त 2023 तक किया गया है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews