जबलपुर। प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता निर्देशक सुभाष घई जल्द ही ओशो रजनीश पर फिल्म बनाने जा रहे है ये घोषणा उन्होंने की है आज जबलपुर में।ओशो महोत्सव में शामिल होने जबलपुर आये फ़िल्म निर्माता सुभाष घई ने अपनी इच्छा ये भी जाहिर की है कि जबलपुर में आचार्य रजनीश के नाम पर विश्व विद्यालय बनाई जाए।जबलपुर में आचार्य रजनीश के जन्मदिवस पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय ओशो महोत्सव में बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक सुभाष घई पहुंचे. उन्होंने लोगों को आचार्य की कही बातों पर अमल करने का सुझाव भी दिया।सुभाष घई ने कहा कि आधुनिक युग के दूरदर्शी शिक्षक ओशो आज कहलाए जाते है।आज वो भले ही इस दुनिया में न हो पर उनका जिंदगी को देखने का नजरिया आज भी लोगों को राह दिखाने का काम कर रहा है। हमें अपने बच्चों को आज आध्यात्मिक बनाने की जरूरत है। मेडिटेशन सिखाना चाहिए ताकि वे अपने आप को समझ सकें और दुनिया को समझ सकें। निर्माता-निर्देशक सुभाष घई ने व्यक्त किए। जबलपुर में आचार्य रजनीश के जन्मदिवस पर आयोजित ओशो अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में मीडिया को संबोधित कर रहे थे. इस मौके पर सुभाष घई ने कहा कि वे ओशो के प्रशंसक हैं।पिछले 30 वर्षों से ओशो के वक्तव्य और उनके संदेश सुन रहे हैं।घई ने कहा कि वे ओशो के जीवन और उनके व्याख्यान पर फिल्म बनाने पर विचार कर रहे हैं. उन्होंने कहा है कि ओशो जैसे व्यक्तित्व पर फिल्म बनाने के लिए तैयारी बहुत ज्यादा करना होगी, इसलिए वे जल्द ही इस पर काम शुरू कर रहे हैं।साथ ही उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि संस्कारधानी जबलपुर में उनके नाम यूनिवर्सिटी बनाई जाए।
MP: फिल्म निर्देशक सुभाष घई ने की ओशे पर फिल्म बनाने की घोषणा
Written by:Mp Breaking News
Published:





