भोपाल। मध्यप्रदेश में मचे सियासी घमासान के बीच बीजेपी के दो दिग्गजों शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्रा की भोपाल वापसी हुई है। दोनों सुबह की फ्लाइट पकड़कर दिल्ली से भोपाल पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर जब शिवराज से सवाल किया गया कि मध्यप्रदेश में क्या चल रहा है तो उनका कहना था कि यह सब कांग्रेस का आंतरिक मामला है और बेवजह भाजपा को बदनाम किया जा रहा है। बार-बार दिल्ली जाने के सवालों पर शिवराज बोले कि मैं बीजेपी का राष्ट्रीय महासचिव हूं मुझे दिल्ली जाना ही पड़ता है। नरोत्तम मिश्रा ने यह सवाल पूछे जाने पर सिंधिया के इस रूख का कारण क्या है कहा मुझे पता नहीं लेकिन एक शेर भी पढा यूं ही कोई बेवफा नहीं होता जरूर उसकी कुछ मजबूरियां रही होंगी । नरोत्तम मिश्रा ने अपनी बातचीत में भविष्य को लेकर भी संकेत दिए। मंगलवार का दिन प्रदेश की राजनीति में एक नया इतिहास रच सकता है।
सियासी संग्राम पर क्या बोले शिवराज और नरोत्तम
Written by:Gaurav Sharma
Last Updated:
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →






