जबलपुर| लार्डगंज के पास चना मार्केट में देर रात अचानक आग लग जाने से अफरा तफरी मच गई।शार्ट सर्किट से लगी आग ने एक दुकान को पूरी तरह से अपने कब्जे में ले लिया और देखते देखते ही पूरी दूकान में आग लग गई।आग लगने की सूचना स्थानीय लोगो ने तुरंत ही दमकल विभाग को दी जिसके बाद मौके के लिए रवाना हुई दमकल की गाड़ी को 10 मिनिट में पहुँचने वाले स्थान के लिए डेढ़ घंटे का समय लेना पड़ा।अखरिकार कड़ी मशक्कत के बाद 6 से ज्यादा गाड़ी चना मार्केट पहुँची और पर काबू पाया।रात के करीब एक बजे थे अचानक ही लार्डगंज स्थित महेश गुप्ता की दूकान में शॉर्ट सर्किट हुआ और कुछ ही देर में दूकान में रखा सामान घू धू कर जलने लगा।बताया जा रहा है कि दूकान में रखा लाखो रु का सामान जल गया वही दमकल की गाड़ी को लार्डगंज तक आने से पहले अतिक्रमण का समाना करना पड़ा।जहाँ तहां लोगो ने अपनी दुकानों के बाहर तिरपाल और टीन के शेड बढ़ाकर रखे थे जिसके चलते बड़ी मुश्किल से फायर ब्रिगेड का वाहन मौके पर पहुँच आग बूझा सका।
चना मार्केट में तड़के सुबह लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
Written by:Mp Breaking News
Published:





