शराब से भरे ट्रक मे लगी आग., 55 लाख की शराब ख़ाक

fire-in-truck-

जबलपुर|

जबलपुर-डिंडोरी रोड पर आज शाम शराब से भरे ट्रक ओर डम्फर की जोरदार भिड़त हो गई।इस घटना में जहा ट्रक चालक ओर परिचालक सहित डंफर में सवार लोग बाल बाल बच तो गए पर टक्कर के बाद ट्रक में लगी आग से उसमें रखी लाखों की शराब जल गई।घटना कुंडम थाना से 10 किलोमीटर आगे की बताई जा रही है जब शराब से लदा ट्रक जबलपुर से समनापुर तरफ जा रहा था तभी सामने से आ रहे डम्फर ने ट्रक को टक्कर मार दी।इस घटना के बाद ट्रक में आग लग गई और शराब के साथ ट्रक धू धूकर जलने लगा।आनन फानन में ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास भी किया पर शराब होने के चलते आग तेजी से ट्रक को अपने चपेट में ले लिया और देखते ही देखते ट्रक में रखी करीब 55 लाख की शराब और ट्रक जल गया।आगजनी की खबर लगते ही कुंडम थाना पुलिस सहित दमकल वाहन मौके पर पहुँचा पर तब तक बहुत देर हो चुकी थी।बहरहाल पुलिस ने डम्फर को जप्त कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews