जबलपुर। पूरे देश में पतंग महोत्सव की धूम कहीं होती है तो वो गुजरात में। गुजरात के भी लोग है जो कि कई सालों से मध्यप्रदेश के जबलपुर में रह रहे हैं। बावजूद इसके गुजरात मे होने वाले पतंग महोत्सव को नही भूल पाते है यही वजह है कि गुजरात के इस माह उत्सव को संस्कारधानी जबलपुर में भी गुजराती मंडल के सदस्य बीते 20 सालों से मना रहे है। जबलपुर में गुजराती मंडल के लोग मकर संक्रांति के पर्व में पतंग उड़ा कर इस त्योहार को मनाते है।पतंग महोत्सव में क्या महिलाएं क्या बच्चे सभी लोग पतंग उड़ा कर इस त्योहार को मनाते है।गुजराती मंडल की सदस्य रजनी की माने तो गुजरात की रहने वाली है और कई सालों से अपने परिवार के साथ यहाँ रह रही है।उन्होंने कहा कि वो भले ही मकर संक्रांति के पर्व पर गुजरात न जा पाए पर वहा जैसे त्योहार का मजा जबलपुर में ले सकते है।गुजराती मंडल के सदस्य हर साल मकर संक्रांति के पावन पर्व पर एक साथ इकट्ठा होकर पतंग उड़ाते है।हवा में उड़ रही पतंगो के पेज भी लड़ाए जाते है और जो सबसे ज्यादा देर तक अपनी पतंग को हवा में रखता है और सबसे ज्यादा दूसरे की पतंग काटता है वो जीतता है।साल में एक बार आने वाले इस पर्व का गुजराती मंडल के सदस्य बेसब्री से इंटजार करते है।
इस तरह गुजरातियों ने मनाई संस्कारधानी में मकर संक्रांति
Written by:Mp Breaking News
Published:





