कोरोना वायरस: ज़िला प्रशासन का अलर्ट जारी, जिले में धारा 144 यथावत

कोरोना वायरस: ज़िला प्रशासन का अलर्ट जारी, जिले में धारा 144 यथावत

जबलपुर।संदीप कुमार।

कोरोना वायरस को लेकर जबलपुर में अलर्ट जारी है। ज़िला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हर संदिग्ध व्यक्ति पर अपनी नजर बनाए हुए है। बताया जा रहा है कि अभी तक दूसरे देश से करीब 62 लोग जबलपुर आए है जिनको आइसोलेट करते हुए आइसोलेशन वार्ड और घरों में जाँच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 62 कोरोना वायरस संदिग्ध जो आए थे जिनकी लिस्ट केंद्र और राज्य सरकार से मिली थी। इन लोगो को 14 दिन निगरानी में रखना था उनमें से 50 लोग की अवधि समाप्त हो गई और उन्हें घर भेज दिया गया है। जबकि अन्य लोगो को आइसोलेशन वार्ड और घरों में आईसोलेट किया जा रहा है।

कलेक्टर भरत यादव भी कोरोना वायरस को लेकर लगातार लोगो से जागरूक रहने की अपील कर रहे है।कलेक्टर भरत यादव ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर हम गंभीर है और यही वजह है कि ज़िला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर भी इसके लिए जारी किए है साथ ही पूरे जिले में धारा 144 भी लागू है। मॉल-होटल-स्कूल-जिम-गार्डन को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। अभी तक जबलपुर में दुबई-थाईलैंड-स्वीजरलैंड-युहान सहित कई अन्य देश से लोग जबलपुर आए हुए है जिनकी एयरपोर्ट में स्क्रीनिंग भी गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews