गृह मंत्री अमित शाह का 28 अक्टूबर को जबलपुर दौरा, लेंगे बैठक

गृह मंत्री अमित शाह का 28 अक्टूबर को जबलपुर दौरा, लेंगे बैठक

JABLAPUR NEWS : केंद्रीय मंत्री अमित शाह 28 अक्टूबर शनिवार को जबलपुर आ रहें है, अमित शाह करीब दो घंटे का समय जबलपुर में बिताएगें। केन्द्रीय मंत्री के जबलपुर आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारी पूरी कर ली है।

रहेंगे प्रदेश के दिग्गज भी मौजूद 

अमित शाह शनिवार के दोपहर करीब 12:30 बजे जबलपुर पहुंचेंगे। उनके साथ राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मध्य प्रदेश चुनाव प्रभारी और केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र सिंह यादव, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। हालांकि केंद्रीय मंत्री अमित शाह के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जबलपुर में मौजूद नहीं रहेंगे।

शनिवार दोपहर होगा आगमन 

केन्द्रीय मंत्री अमित शाह शानिवार को दोपहर करीब साढ़े बारह बजे डुमना एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से होते हुए जबलपुर रेलवे स्टेशन के पास आएगें। अमित शाह यहां पर शहीद शंकर शाह-रघुनाथ शाह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद भाजपा संभागीय कार्यालय जाएंगे जहां पर जबलपुर संभाग से आए जिला अध्यक्षों की चुनाव को लेकर बैठक लेंगे। इस बैठक में अमित शाह के साथ कई दिग्गज नेता भी मौजूद रहेंगे। करीब ढाई घंटे तक जबलपुर में रुकने के बाद अमित शाह छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव के लिए रवाना होंगे।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews