जबलपुर,संदीप कुमार। जबलपुर के कटंगी के बोरिया में चरित्र संदेह में एक युवक ने पत्नी की गर्दन कुल्हाड़ी से काट डाली। हत्या के बाद आरोपी पति खुद ही कटंगी थाने पहुँचा और पुलिस को पत्नी की हत्या करने की बात बताई।पत्नी की हत्या की बात सुन पुलिस भी हैरान रह गई।पुलिस आरोपी को लेकर उसके घर पहुंची जहां पत्नी का शव पड़ा था। 28 साल के आरोपी पति उमेश झारिया का अक्सर अपनी 25 वर्षीय पत्नी आरती झारिया से विवाद होता था।उमेश आरती पर शक करता था, मंगलवार को दोपहर में उमेश का पत्नी से विवाद हुआ जिसके बाद उसने गुस्से में घर मे रखी कुल्हाड़ी उठाई और आरती की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पत्नी के लहुलुहान शव को छोड़कर उमेश पुलिस थाने चला गया और वहां जाकर उसने पुलिस को हत्या करने की बात बताई।आरती और उमेश की शादी 07 साल पहले हुई थी और दोनों का एक 05 साल का बेटा भी है जो घटना के समय घर के बाहर खेल रहा था। हत्या के बाद आरोपी ने घर के दरवाजे बंद कर दिए और खुद थाने चला गया। पुलिस ने उमेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
कुल्हाड़ी से पति ने पत्नी की गर्दन काटी, शक ने तबाह किया परिवार
Written by:Harpreet Kaur
Published:





