इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक

इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक

जबलपुर, संदीप कुमार। शहर के बड़ी ओमती इलाके में तड़के एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में अचनाक आग लग गई। आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि दुकान में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट था। इधर सूचना के बाद मौके पर पहुँची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

दुकान बंद कर मालिक चला गया था घर
बताया जा रहा है दीपावली के चलते मालिक ने देर रात को दुकान बंद की और घर चला गया। रात करीब 3 बजे दुकान मालिक मनोज के पास फोन आता है कि उसकी दुकान में आग लग है जिसके बाद आनन फानन में वहां पहुँचता है। लेकिन तब तक दुकान में आग फैल चुकी थी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया।

दीपावली के चलते दुकान में रखा था लाखों रुपये का माल
बताया जा रहा है कि दीपावली त्योहार के चलते मनोज ने अपनी दुकान में लाखों रुपये का सामान लाकर रखा था। चूँकि आज दिवाली है लिहाजा शुक्रवार की रात भी मनोज की दुकान काफी देर तक खुली रही। इस हादसे में दो से तीन लाख रुपये के सामान के जलकर खाक हो जाने का अंदेशा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews