हादसा : सेल्फी लेने के चक्कर में नहर में डूबे 2 दोस्त, एक की मौत

हादसा : सेल्फी लेने के चक्कर में नहर में डूबे 2 दोस्त, एक की मौत

जबलपुर, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में आज सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां मौज-मस्ती और दोस्त के जन्मदिन की पार्टी मानने गए दो युवक अचनाक ही गहरी नहर में डूब गए।साथियों ने किसी तरह एक युवक को तो बचा लिया पर दूसरे की जान नही बचाई जा सकी। बताया जा रहा है कि मृतक युवक का नाम शिवम है जो कि सदर का रहने वाला था।

दोस्त का था जन्मदिन,गए थे पार्टीय मनाने
जानकारी के मुताबिक शिवम के साथी का जन्मदिन था जिसकी पार्टी के लिए करीब पाँच साथी बारहा गांव के पास नहर गए हुए थे।पार्टी के दौरान शिवम सेल्फी ले रहा था तभी उसका पैर फिसल गया इस दौरान उसके साथी ने बचाने की कोशिश की पर शिवम तब तक गहरे पानी मे चला गया था।

सूचना के बाद पुलिस और होमगार्ड पहुँची रेस्क्यू करने
युवक के डूबने की सूचना मिलने के बाद बरेला थाना पुलिस और होमगार्ड की टीम पहुँची और शिवम को तलाश करने में जुट गई पर शिवम का पता नही चला।

गहरे पानी के पास न ले सेल्फी
देखा गया है कि आमतौर पर गहरे पानी के पास ही लापरवाही बरतने पर इस तरह के हादसे होते है और इसी हादसे का शिकार शिवम हुआ है।हमारा आपसे अनुरोध है कि कभी भी गहरे पानी के पास सेल्फी न ले और न ही लापरवाही बरते।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews