3 अफगानी नागरिक जबलपुर ATS की गिरफ्त में, बनवा रखे थे भारतीय दस्तावेज, पूछताछ जारी

15 साल पहले अपने दादा के साथ याकूब अफगानिस्तान से भारत आया था, याकूब ने अपना और यूनुस, अब्दुल का इंडियन पासपोर्ट बनवाया था।
Arrest

Arrest

जबलपुर ATS ने 3 अफगानी नागरिकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, इनके कब्जे से भारतीय दस्तावेज जब्त किये गए हैं, कम्बल का कारोबार करते थे,  एटीएस तीनों से कड़ी पूछताछ कर रही है।

एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड जबलपुर ने शहर में पहचान छिपाकर रह रहे तीन अफगानी नागरिकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ये लोग  छोटी ओमती इलाके में कम्बल का कारोबार करते थे, इनके पास से ATS को भारतीय दस्तावेज मिले हैं।

15 साल पहले एक अफगानी अपने दादा के साथ आया था  

गिरफ्तार किये गए अफगानी नागरिकों के नाम याकूब खान, मोहम्मद यूनुस, अब्दुल खान हैं इन्हें ATS ने  8 नल इलाके से पकड़ा है शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि 15 साल पहले अपने दादा के साथ याकूब अफगानिस्तान से भारत आया था ।

ATS ने पहले भी पकड़े हैं तीन अफगानी नागरिक 

ATS की जाँच में सामने आया कि याकूब ने अपना और यूनुस, अब्दुल का इंडियन पासपोर्ट बनवाया था,  तीनों अफगानी नागरिकों से कड़ी पूछताछ जारी है, बता दें ATS अब तक 6 अफगानी नागरिकों को गिरफ्तार कर चुकी है, पहले गिरफ्तार तीनों अफगानी नागरिकों सोहबत खान, इकबाल, अकबर को ATS जेल भेज चुकी है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews