Jabalpur News : CMHO का ऐलान- सबसे पहले मैं लगवाउंगा कोरोना वैक्सीन

Jabalpur News : CMHO का ऐलान- सबसे पहले मैं लगवाउंगा कोरोना वैक्सीन

जबलपुर, संदीप कुमार।  कोरोना वैक्सीन (Corona vaccine) को लेकर लोगों में अभी भी भय बना हुआ है और अब इसी भय को दूर करने के लिए जबलपुर (Jabalpur) के स्वास्थ्य अधिकारी सबसे पहले कोरोना वैक्सीन लगाएंगे। इतना ही नहीं जबलपुर के स्वास्थ्य अधिकारियों ने अपने अधीनस्थ डॉक्टरों (Doctors) से भी अपील की है कि वह भी आगे आकर वैक्सीन लगवाए और आमजन को इस भय से दूर करें कि कोरोना वैक्सीन उनके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

यह भी पढ़े.. प्रभार लेते ही तुलसी सिलावट ने मुरैना कलेक्टर से मांगी रिपोर्ट, अधिकारी को थमाया नोटिस

दरअसल, जिले लोगों में जिस तरह से कोरोना वैक्सीन को लेकर भय फैला है और उसी भय को खत्म करने के लिए अब जबलपुर के स्वास्थ्य विभाग अधिकारी सामने आ गए हैं जबलपुर जिले में पदस्थ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रत्नेश कुरारिया (Jabalpur CMHO) ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जैसे ही जबलपुर में कोरोना वैक्सीन आती है तो सबसे पहले मैं टीका लगवाऊंगा, इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज (Jabalpur Medical College) के डीन डॉ प्रदीप कसार ने भी सबसे पहले टीका लगाने को लेकर हामी भर दी है।

जबलपुर जिले में पदस्थ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि कोरोना वैक्सीन को लेकर आमजन में इस समय भारी भय फैला हुआ है और इसी भय को खत्म करने के लिए स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के अधिकारी आगे आ रहे हैं उन्होंने कहा कि मेरा सबसे पहले वैक्सीन लगवाने का सिर्फ एकमात्र उद्देश्य है कि टीका को लेकर लोगों में जो भ्रम फैला हुआ है वह दूर हो।

आज आ सकती है जबलपुर वैक्सीन
जबलपुर जिले में पदक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रत्नेश कुरारिया बताते हैं कि एक-दो दिन में जबलपुर कोरोना वैक्सीन आ सकती है हालांकि अभी तक अधिकृत रूप से इसकी जानकारी केंद्र व राज्य सरकार से नहीं मिली है फिर भी स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीन को लेकर पूरी तरह से तैयारी कर ली है और जब वैक्सीन का पहला डोज आएगा तो फिर मैं और मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ प्रदीप का सार सबसे पहले कोरोना वैक्सीन लगाएंगे

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews