जबलपुर कोर्ट ने दमोह के पथरिया से विधायक रामबाई को सुनाई सजा, पढ़ें पूरी खबर

जबलपुर कोर्ट ने दमोह के पथरिया से विधायक रामबाई को सुनाई सजा, पढ़ें पूरी खबर

Jabalpur News : दमोह के पथरिया विधानसभा से विधायक रही रामबाई ने जिला अस्पताल के बाहर अपने समर्थकों के साथ शव रखकर चक्काजाम किया था। जिसके कारण लोगों को काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इसी कड़ी में सोमवार को जबलपुर एमपी एमएलए कोर्ट में इस मामले में सुनवाई हुई। जिसमें कोर्ट ने विधायक रामबाई सहित अन्य सहयोगियों को दोषी पाया और फिर कोर्ट उठने तक की सजा सुनाई। बता दें कि कोर्ट ने विधायक रामबाई सहित अन्य के खिलाफ जुर्माना भी लगाया।

साल 2015 का मामला

दरअसल, मामला साल 2015 के मार्च का है। जब दमोह जिला अस्पताल में एक युवक की मौत हो गई थी। जिसके परिजनों का आरोप था कि डॉक्टर की लापरवाही और इलाज ना मिलने के कारण उसकी मौत हुई है। सूचना मिलने के बाद रामबाई अपने समर्थकों के साथ अस्पताल पहुंची और फिर सड़क पर शव को रखकर चक्काजाम कर दिया।

सुनाई गई सजा

वहीं, दमोह पुलिस ने पूरे मामले में प्रकरण दर्ज की। बाद में रामबाई बहुजन समाज पार्टी से विधायक बन गई तो इस केस को एमपी एमएलए कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया गया। जिसके बाद कोर्ट द्वारा मामले में कार्रवाई करते हुए दोषियों को कड़ी सजा दी गई है।

संदीप कुमार, जबलपुर

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews